उत्तर प्रदेश

Moradabad: आलू बीन रहे बच्चे के हाथ में फटा देसी बम

Sarita
29 Jan 2025 6:39 AM IST
Moradabad: आलू बीन रहे बच्चे के हाथ में फटा देसी बम
x
Moradabad मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गय,जब आलू बीन रहे एक बच्चे के हाथ में देसी बम फट गया. इसमें दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया. इस दौरान बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. बम विस्फोट में घायल दो बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. दरअसल, यह मामला पाकबड़ा थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में आलू के खेत का है. यहां बच्चे आलू बीन रहे थे|
देसी बम फटने से दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए. घटना के बाद क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि खेत में आलू तोड़ रहे बच्चों को कुछ विस्फोटक सामग्री मिली। उससे छेड़छाड़ करते समय यह विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो बच्चे घायल हो गए।
Next Story