उत्तर प्रदेश

Moradabad: दबंगों ने खुलेआम फायरिंग कर इलाके में मचाई दहशत

Sarita
14 Jan 2025 10:22 AM IST
Moradabad:  दबंगों ने खुलेआम फायरिंग कर इलाके में मचाई दहशत
x
Moradabad मुरादाबाद: मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के सिरसा इनायतपुर उर्फ ​​दौड़भाग गांव में कुछ दबंगों ने खुलेआम फायरिंग कर इलाके में हड़कंप मचा दिया. दबंगों ने एक फैक्ट्री कर्मचारी के घर पर चढ़कर गोलियां चलाईं. फैक्ट्री कर्मचारी का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसकी बाइक दबंगों से छू गई थी. इसके बाद दबंगों ने उसे सबक सिखाने के लिए बेरहमी से पीटा. फैक्ट्री कर्मचारी जब शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा तो दबंगों ने पीछे से फायरिंग कर दी| पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|
बता दें, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के सिरसा इनायतपुर उर्फ ​​दौड़भाग गांव में सलीम नाम का युवक सोमवार सुबह करीब 9 बजे फैक्ट्री जाने के लिए अपनी बाइक से निकला था. गांव में उसकी बाइक एक दबंग युवक की बाइक से छू गई और इसी में कहासुनी शुरू हो गई. इस बीच आरोपियों ने सलीम और उसके भाई शाहरुख की बेरहमी से पिटाई कर दी।
सलीम अपनी मां के साथ इसकी शिकायत करने थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस के गांव पहुंचने से पहले ही दबंगों को पता चल गया कि सलीम अपनी मां के साथ पुलिस के पास उनकी शिकायत करने गया है। इससे नाराज दबंगों ने इलाके में अपना खौफ कायम रखने के लिए पीड़ित सलीम के घर पर फायरिंग कर दी। पीड़ित सलीम का आरोप है कि आरोपी अरबी, शाहबाज, मेहंदी हसन, फारूख, पप्पू, आरिफ आदि ने एकत्र होकर उसके घर पर हमला कर दिया और देशी तमंचों से फायरिंग की और घर के बाहर देशी बम भी फेंके, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल है।
पीड़ित सलीम की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित सलीम की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और टीम भी गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
Next Story