- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: बाइक ने दो...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: बाइक ने दो वृद्धों को मारी टक्कर, एक की जान गई
Tara Tandi
13 April 2025 5:11 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद। हरिद्वार स्टेट हाईवे पर रोड क्रॉस करते समय दो वृद्धों को अचानक से पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। गिरकर दोनों वृद्धा जगवती और आशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद हाइवे पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान जगवती उर्फ जग्गो की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर थान ले आई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र शेरवा धर्मपुर चौराहे पर रविवार सुबह 11 बजे के समय रोड क्रॉस करते समय जगवती उर्फ जग्गो और भाभी आशा को बाइक सवारों ने ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष सक्सेना टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में पड़ी जगवती उर्फ जग्गो और आशा को इलाज के निजी अस्पताल कॉसमॉस में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान जगवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस बाइक सवार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र चक्कर मिलक निवासी आशकार पुत्र मोहम्मद हसन और पीछे बैठा साथी समीर हसन पुत्र नबी हसन बाइक सहित हिरासत में ले लेकर थाने ले आई हैं।
TagsMoradabad बाइक दो वृद्धोंमारी टक्करएक जान गईMoradabad bike collided with two old peopleone diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





