सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि, हनुमान जी कलयुग के ऐसे देवता हैं जो शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों के कष्ट हर लेते हैं। उनका नाम स्मरण मात्र से ही भय दूर होता है और मन में अपार शक्ति का संचार होता है। इस पावन अवसर पर हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव महासभा सम्मेलन में सांसद बृजमोहन का जोरदार स्वागत
देर रात्रि, सांसद अग्रवाल भाटापारा के ग्राम तरेंगा में आयोजित छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव महासभा सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में उन्होंने समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों – धर्म, नीति, पराक्रम और प्रेम – को आत्मसात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ठेठवार यादव समाज मेहनतकश, संस्कारवान और अपनी परंपराओं के प्रति समर्पित रहा है। यह कृषक समाज न केवल कृषि में योगदान देता आया है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को भी सहेज कर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तरेंगा ठेठवार सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख और भाटापारा में सामाजिक भवन के लिए 2 वर्षों में सांसद निधि से 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने समाज की एकता, सेवा और संस्कारों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।





