- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: चलती कार...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Tara Tandi
6 Sept 2024 2:43 PM IST

x
Moradabad मोरादाबाद। हाईवे पर चलती कार आग का गोला बन गई। चालक ने कार रोक कर किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर राजपूत के पास हाईवे पर पुल के ऊपर थाना डिडौली के गांव ढकिया चमन निवासी कैफर पुत्र तहसीन अपनी रिश्तेदारी संभल में जा रहा था। तभी शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। कार चालक ने किसी तरह कार रोक कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसी बीच थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर लोकेश कुमार अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए।
TagsMoradabad चलती कारलगी आगचालक कूदकर बचाई जानMoradabad: A moving car caught firethe driver saved his life by jumping outजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





