उत्तर प्रदेश

Moradabad: डेढ़ करोड़ के बंद हो चुके नोट बरामद

Sarita
20 May 2025 8:25 AM IST
Moradabad: डेढ़ करोड़ के बंद हो चुके नोट बरामद
x
Moradabad मुरादाबाद: डिलारी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस ने डेढ़ करोड़ के पुराने और प्रतिबंधित नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रकम स्विफ्ट डिजायर कार की डिग्गी में दो बोरियों में भरकर ले जाई जा रही थी। मामले में तीन आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे हौंसपुरा पुलिया और हमारा पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से दो बोरियों में भरे 500 और 1000 रुपये के कुल 22,017 नोट बरामद हुए।
मौके से फैजल (निवासी सैदनगली, संभल), सत्तार (निवासी गुहावर, थाना नूरपुर, बिजनौर) और यूसुफ फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को कम दाम में पुराने नोट बदलकर नई करेंसी देने का लालच देकर ठगी करते थे। आरोपियों का यह भी दावा है कि उनकी कुछ बैंक कर्मचारियों से सेटिंग थी, जिसकी मदद से वे यह काम करते थे। धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज | आरोपी मोहम्मद रियाज दोनों पैरों से दिव्यांग है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Next Story