
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यूपी में फिर मॉनसून...
उत्तर प्रदेश
यूपी में फिर मॉनसून होगा मेहरबान, इन जिलों में आज भारी बारिश के आसार
Renuka Sahu
28 July 2022 1:02 AM GMT

x
फाइल फोटो
मॉनसूनी हवाओं- बादलों ने लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज और कानपुर के ऊपर डेरा जमाया हुआ है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मॉनसूनी हवाओं- बादलों ने लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज और कानपुर के ऊपर डेरा जमाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को एक या कई स्थानों पर सामान्य से भारी वर्षा हो सकती है।
मॉनसून की ट्रफ लाइन यानी बरसाती बादल मौजूदा समय लखनऊ के ऊपर से गुजर रहे हैं। ऐसे में सामान्य से लेकर भारी वर्षा हो सकती है। बुधवार को सुबह हल्की बरसात हुई। दोपहर तक बादलों के बीच बूंदाबांदी हुई। इसके बाद कुछ घंटों के लिए आसमान का कुछ हिस्सा साफ हो गया और बादलों की आवाजाही के बीच सूरज दिखता-छिपता रहा।
अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। हवा में आद्रता अधिकतम 95 फीसदी रही जिसकी वजह से तापमान ज्यादा न होने पर भी उमस रही। मौसम केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
Tagsमॉनसूनउत्तर प्रदेश मॉनसूनउत्तर प्रदेश मौसमउत्तर प्रदेश मौसम अपडेटउत्तर प्रदेश में बारिशआज की हिंदी खबरआज का उत्तर प्रदेश समाचारआज का महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़जनता से रिश्ता हिंदी न्यूज़हिंदी न्यूज़jantaserishta hindi newsMonsoonUttar Pradesh MonsoonUttar Pradesh WeatherUttar Pradesh Weather UpdatesUttar Pradesh RainToday's Hindi NewsToday's Uttar Pradesh NewsToday's Important Uttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh News
Next Story