उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मॉनसून मेहरबान, अभी एक सप्ताह लगातार बारिश के आसार

Renuka Sahu
31 July 2022 1:17 AM GMT
Monsoon merciful in Uttar Pradesh, chances of continuous rain for a week now
x

फाइल फोटो 

भले ही मॉनसून ने खूब तरसाया पर जुलाई के आखिरी में वह ऐसा मेहरबान हुआ कि झमाझम बारिश से तरबतर हो गया। प्र

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भले ही मॉनसून ने खूब तरसाया पर जुलाई के आखिरी में वह ऐसा मेहरबान हुआ कि झमाझम बारिश से तरबतर हो गया। प्रदेशभर में सावन में झूम के बादल बरस रहे हैं। वह बात अलग है कि कभी इस इलाके में तो कभी उस उलाके में। मौसम विभाग बता रहा है कि अभी हफ्ते भर ऐसे ही बरसात जारी रहेगी।

राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बीती रात से ही बूंदाबांदी जारी थी। भोर में करीब पांच बजे से तेज बरसात शुरू हो गई। दस बजे के आसपास धूप निकल आई। इससे उमस बेतहाशा बढ़ गई। पर दोपहर करीब तीन बजे आसमान को फिर काली घटाओं ने घेर लिया। आसमान में मंडरा रहे बादलों से कुछ देर बाद मोटी-मोटी बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद तेज बारिश ने जोर पकड़ ली। करीब एक घंटे मूसलाधार बरसात हुई। तेज बरसात ने मौसम को ठंडक से भर दिया और माहौल खुशनुमा बना दिया। चार-पांच बजे तापमान में चार-पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट आई। इस समय तापमान 27 डिग्री सेल्सियस
अमौसी के आसपास ज्यादा बरसात नहीं हुई। मौसम विभाग ने वहां सिर्फ एक मिलीमीटर ही बरसात दर्ज की। जब जानकारों के मुताबिक शहर में कम से कम 30 मिलीमीटर बरसात हुई होगी।
लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले सप्ताह भर ऐसा ही मौसम रहेगा। गर्मी से राहत रहेगी। अधिकतम तापमान 31-32 और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
UP Weather
Next Story