उत्तर प्रदेश

Mogalpura: जवार भैंसहा मार्ग पर होल खतरा की आशंका

Gulabi Jagat
15 Oct 2024 6:40 PM IST
Mogalpura: जवार भैंसहा मार्ग पर होल खतरा की आशंका
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग के मंगलपुरा चौराहे से जवार भैसहा गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग के बीच मे एक बड़ा होल कुर्मी टोले के पास हो गया है।जिससें अभी तक कई बाइक,साइकिल सवार गिर कर घायल हो चुके है।लेकिन अभी तक संबंधित विभाग ने सुधि नही लिया है।
उक्त सड़क मोगलपुरा से जवार भैसहा होते हुये उजरनाथ जाती है।अधिकांश लोग इस सड़क से मोगलपुरा,ज्वार, भैसहा, उजरनाथ होते हुये लोग गुरवलिया आदि जगहों के लिये जाते है।इधर अक्सर रात के समय लोग बाइक व साइकिल लेकर इस होल में गिर कर चोटिल हो जा रहे है।ग्रामीण रफीक अली,असलम,विनय कुमार,इंद्रजीत कुशवाहा, सुनील प्रसाद राजेश यादव आदि ने मांग की है कि सड़क की होल को तत्काल ठीक कराया जाये।नही कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जब कि पीडब्ल्यूडी के जेई जितेंद्र यादव ने बताया मामला संज्ञान में नही था ।पता करा कर उसे ठीक करा दिया जाएगा।
Next Story