उत्तर प्रदेश

Mirzapur: बिजली गिरने से बड़ा हादसा, दो बहनों की मौत, छह घायल

Admindelhi1
29 May 2025 12:35 PM IST
Mirzapur: बिजली गिरने से बड़ा हादसा, दो बहनों की मौत, छह घायल
x

मिर्ज़ापुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के मझिगवा गांव के उचका मुहल्ला में बुधवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से नीम के पेड़ के नीचे बैठी दो सगी बहनों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 से सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आया गया जंहा पर चिकित्सक ने दोनों सगी बहनों को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों का उपचार किया जा रहा है घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी लालगंज नायब तहसीलदार के साथ पहुंचकर घटना में घायलों का हाल जाना है मृतको को यथा सम्भव मदद दिलाने का आश्वासन उनके परिजनों को दिया है थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदना के मझिगवा गांव के उचका मुहल्ला में संतोष कोल की 10 वर्षीय पुत्री साधना व 11 वर्षीय खुशबु व रामसजीवन की 14 वर्षीय पुत्री सोनम व 8 वर्षीय रनिया, धरमा की 27 वर्षीय पत्नी फूलकुमारी अपने पुत्र 5 वर्षीय अमन, 5 वर्षीय पुत्री जागृति,रामकुमार का 35 वर्षीय पुत्र राम लल्लू,के साथ घर से कुछ दूर पर नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे की अचानक गरज जमक के साथ हल्की बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से साधना व खुशबू की मौत हो गई जबकि 14 वर्षीय सोनम, 8 वर्षीय रनिया, 25 वर्षीय फूलकुमारी, 35 वर्षीय रामलल्लू, 5 वर्षीय अमन, 3 वर्षीय जागृति घायल हो गई चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे परिजनों ने सभी लोगो को घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर चिकित्सक डॉक्टर कामेश्वर तिवारी ने साधना व खुशबु को मृत घोषित कर दिया है जबकि घायलों का उपचार कर रहे है

घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी लालगंज संजीव कुमार यादव व नायब तहसीलदार राजू यादव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हाल जाना है वहीं मृतकों के परिजनों को यथा सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है इस संबंध में उपजिलाधिकारी लालगंज संजीव कुमार यादव ने बताया की ग्राम पंचायत नदना के मझिगवा गांव के उचका मुहल्ला में आकाशीय बिजली गिरने से दो सग्गी बहनों की मौत हो गई है छह लोग आकाशीय बिजली से घायल हो गए है घायलों का उपचार चल रहा है मृतकों के परिजनों को यथा सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया गया है

Next Story