उत्तर प्रदेश

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में आज गरज के साथ होगी तेज बारिश

Renuka Sahu
12 Aug 2022 5:50 AM GMT
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 22 से ज्यादा जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 22 से ज्यादा जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबकि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। खास तौर पर अगले चार दिन पूर्वांचल और उसके आसपास के इलाकों में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर, लखनऊ, मैनपुरी, इटावा, अयोध्‍या, गाजीपुर, फैजाबाद, उन्‍नाव और कन्‍नौज ज‍िलों से सुबह से ही बादल लगे हुए हैं।

फिलहाल इन इलाकों में उमस भरा मौसम है। इस बीच धूप और उमस लोगों को एक बार फ‍िर गर्मी का एहसास करा सकती है। कानपुर में आज अध‍िकतम तापमान 31 ड‍िग्री, लखनऊ में 33 ड‍िग्री,गोरखपुर में 34 ड‍िग्री, फैजाबाद में 33 ड‍िग्री, मेरठ में 34 ड‍िग्री, आगरा में 32 ड‍िग्री, गाज‍ियाबाद में 33 ड‍िग्री, अयोध्‍या में 33 ड‍िग्री, नोएडा में 33 ड‍िग्री और वाराणसी का तापमान 32 ड‍िग्री रहेग।
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा गुरुवार (11 अगस्त) को, पूर्वी राजस्थान गुरुवार और शुक्रवार को (11-12 अगस्त), हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड गुरुवार और रविवार (11 और 14 अगस्त) को, पश्चिम राजस्थान शुक्रवार और शनिवार को (12-13 अगस्त), पूर्वी उत्तर प्रदेश शुक्रवार से रविवार (12-14 अगस्त) तक, रविवार (14 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिशक की संभावना है।
Next Story