उत्तर प्रदेश

Meerut: संयुक्त कार्रवाई में शराब के ठेकों में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Admindelhi1
29 May 2025 5:43 PM IST
Meerut: संयुक्त कार्रवाई में शराब के ठेकों में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
x
"25 हजार रुपये बरामद"

मेरठ: थाना खरखौदा पुलिस और स्वॉट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब के ठेकों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से चोरी किए गए रुपये में से 25 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि गुल मोहम्मद उर्फ शादाब पुत्र साहबुद्दीन, निवासी मोहल्ला जफर कॉलोनी सौकीन नगर, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ (उम्र 20 वर्ष) और अजीम पुत्र नदीम उर्फ नजीम उर्फ पप्पू, निवासी पीर वाली गली, निकट रोज मैरी पब्लिक स्कूल, बैंक रोड फाजलपुर, थाना कंकरखेड़ा मेरठ को पाचीं पुल के पास आम के बाग में लगे एक ट्यूबवेल के निकट से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने गांव कैली में अंग्रेजी और देशी शराब के ठेकों की दीवार काटकर रात में चोरी की थी। उनके खिलाफ थाना खरखौदा में पहले से चोरी का मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने बताया कि बरामद रुपयों के अलावा बाकी रकम को आरोपियों ने खर्च कर दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Next Story