- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: ट्रक ने पिकअप...
उत्तर प्रदेश
Meerut: ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, एक महिला की मौत, 20 घायल
Sarita
18 Nov 2025 9:13 AM IST

x
Meerut मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार देर रात खरखौदा थाना क्षेत्र में मेरठ-हापुड़ हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिससे राहगीर सहम गए। एनसीआर मेडिकल कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सड़क किनारे पलट गई, जिससे 30 यात्री उसमें फंस गए। टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज चल रहा है।
खरखौदा थाना क्षेत्र में मेरठ-हापुड़ हाईवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सरधना के मानपुरी गांव की 50 वर्षीय महिला सुरेश पत्नी बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में खरखौदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एनसीआर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।
TagsMeerutट्रकपिकअपटक्करमहिलामौत20 घायलMeeruttruckpickupcollisionwomandeath20 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





