उत्तर प्रदेश

Meerut : मजाक-मजाक में छात्र ने चलाई गोली, किशोर की मौत, इलाके में दहशत

Sarita
13 April 2025 10:42 AM IST
Meerut : मजाक-मजाक में छात्र ने चलाई गोली, किशोर की मौत, इलाके में दहशत
x

Meerut मेरठ: यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज खबर आ रही है. जहां देर रात सातवीं के छात्र ने अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी. गोली लगने से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. गोली किशोर की कनपटी में लगी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव की है|

जहां आईपीएल मैच देखते समय सातवीं के छात्र ने मजाक-मजाक में घर में रखी अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी. गोली पड़ोस में रहने वाले किशोर की कनपटी में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और वह दहशत में आकर बेहोश हो गया. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही है और बंदूक को कब्जे में ले लिया है|

Next Story