- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: दो युवकों के...

x
Meerut मेरठ: मध्य गंगनहर में डूबे मेरठ निवासी दो युवकों के शव शुक्रवार को बरामद कर लिए गए। सुहैल का शव मवाना में नहर पुल के पास और फरमान का शव परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव पुट्ठी के पास नहर में मिला। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए दोनों के शव ले गए।मेरठ से कुछ लोग मवाना में आजाद समाज पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां से वे गंगनहर में नहाने के लिए पहुंचे। दो युवक सुहैल और फरमान डूब गए।
बुधवार को मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोरगंज भूसा मंडी निवासी सुहैल और फरमान अपने दोस्त साजिद, इब्राहिम और सोफियान के साथ तहसील मैदान में आजाद समाज पार्टी के सद्भावना सम्मेलन में आए थे।पांचों शाम को हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंगनहर में नहाने गए थे। नहाते समय पांचों डूबने लगे। साजिद, इब्राहिम और सोफियान को बचा लिया गया, जबकि सुहेल और फरमान पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन भी वहां पहुंच गए। गोताखोरों को तलाश के लिए कहा गया, लेकिन बुधवार शाम आंधी आने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा।
बृहस्पतिवार को स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी की बाढ़ राहत टीम भी लगाई गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, अधिकारियों ने नहर का पानी कम कराने के लिए विभाग को पत्र लिखा था। शुक्रवार को नहर में पानी कम हो गया। तीसरे दिन सुबह तलाशी अभियान शुरू हुआ। सुबह करीब नौ बजे स्थानीय गोताखोर बाबर के साथ करीब छह गोताखोर डूबे दोनों युवकों की तलाश में जुटे रहे। मवाना नहर पुल से थोड़ा आगे सुहेल का शव बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि सुहेल का शव बरामद हो गया है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव ले गए। वहीं, दूसरे युवक फरमान के परिजन तलाश में जुटे रहे। किसी ने परिजनों को सूचना दी कि परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में पुट्ठी नहर में झाल के पास एक शव दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान फरमान के रूप में की और बिना किसी कार्रवाई के शव को मेरठ ले गए। पुलिस ने शव मिलने की पुष्टि की है।
TagsMeerutदो युवकोंशवकोहरामtwo youthsdead bodiespanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





