- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: तेज बारिश से...
उत्तर प्रदेश
Meerut: तेज बारिश से चलती बाइक पर गिरा पेड़, पिता-पुत्री की मौत, दो घायल
Sarita
11 July 2025 9:10 AM IST

x
Meerut मेरठ: मवाना परीक्षितगढ़ मार्ग पर गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे बारिश के दौरान एक जामुन का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से मवाना निवासी बाइक सवार उवैस (30) और उसकी साढ़े तीन साल की बेटी बेबी निदा की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी शहजादी घायल हो गई। पेड़ पास से गुजर रहे एक कैंटर पर भी गिर गया, जिससे चालक घायल हो गया। कैंटर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। कैंटर चालक रिजवान को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह अटोरा रोड निवासी उवैस अपनी पत्नी शहजादी और बेटी बेबी निदा के साथ बाइक से शाहजहांपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। सुबह साढ़े नौ बजे जैसे ही वह परीक्षितगढ़ मार्ग पर ततीना मोड़ के पास पहुंचे, बारिश के कारण सड़क पर एक विशाल जामुन का पेड़ गिर गया, जिससे तीनों घायल हो गए।
जिस समय पेड़ गिरा, उस समय परीक्षितगढ़ की ओर से एक कैंटर आ रहा था। पेड़ का एक हिस्सा कैंटर पर गिर गया, जिससे कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिससे चालक रिजवान घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।
उवैस, शहजादी और निदा की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां पहले निदा और बाद में उवैस की इलाज के दौरान मौत हो गई। निदा इकलौती बेटी थी। उवैस तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने बताया कि कैंटर चालक का नाम रिजवान निवासी बड़वलिया है। कैंटर सीमेंट से भरा हुआ था। परिजनों ने चालक को भी मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया है। सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने बताया कि पेड़ गिरने से हुए हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई।
TagsMeerutबाइकपेड़पिता-पुत्रीमौतदोघायलMeerutbiketreefather and daughterdeathtwoinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





