- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut : सौरभ के शव की...

मेरठ: सौरभ हत्याकांड में पुलिस और फॉरेंसिक टीम के लिए भी यह मामला किसी भयानक फिल्म जैसा बन गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो खुलासे हुए हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। शव को देखकर डॉक्टर भी सकते में आ गए। सौरभ की गर्दन धड़ से अलग कर दी गई थी, दोनों हाथ कलाइयों से काटे गए थे और शरीर पर गहरे जख्मों के कई निशान थे।
'ऐसा वीभत्स नजारा पहले कभी नहीं देखा'
पोस्टमार्टम करने वाली टीम का कहना है कि ऐसा निर्मम हत्याकांड उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। डॉक्टरों के मुताबिक, सौरभ के शरीर पर कई धारदार हथियारों के वार के निशान थे, जिससे साफ है कि हत्या बहुत बेरहमी से की गई।
हत्या के पीछे की साजिश को लेकर पुलिस अब नए एंगल से जांच कर रही है। क्या यह कोई निजी दुश्मनी का नतीजा था, या हत्या के पीछे कोई और गहरी साजिश छिपी है?
हत्या के बाद भी शव से की गई थी छेड़छाड़?
फॉरेंसिक टीम को संदेह है कि हत्या के बाद भी शव को काटा गया, ताकि पहचान छिपाई जा सके। यह भी जांच की जा रही है कि क्या हत्या में कोई पेशेवर अपराधी शामिल था, क्योंकि शव पर कटने के जो निशान मिले हैं, वे किसी शातिर अपराधी की तरफ इशारा कर रहे हैं।
'दो दिन बाद भी वह मंजर नहीं भूल पा रहे'
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों और जांच अधिकारियों का कहना है कि ऐसा वीभत्स दृश्य उन्होंने कभी नहीं देखा था। एक अधिकारी ने बताया, 'हमने कई जघन्य अपराध देखे हैं, लेकिन यह सबसे भयानक था। दो दिन बाद भी सौरभ का शव और उसकी हालत जहन से नहीं निकल रही।'
अब पुलिस इस हत्याकांड के पीछे की गहरी साजिश को उजागर करने के लिए साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ रही है। सभी संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ हो रही है और जल्द ही इस दिल दहला देने वाले मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।





