उत्तर प्रदेश

Meerut Murder Case : साजिश के पीछे इंटरनेट? पढ़े पूरी खबर

Uma Verma
21 March 2025 9:27 AM IST
Meerut Murder Case : साजिश के पीछे इंटरनेट? पढ़े पूरी खबर
x

मेरठ: मेरठ के सनसनीखेज सौरभ हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले आरोपी मुस्कान ने गूगल पर मौत के तरीकों की खोज की थी। मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि उसने इंटरनेट पर हत्या के अलग-अलग तरीके, घातक हथियार और जहरीले पदार्थों से जुड़ी जानकारी ली थी। इस खुलासे के बाद पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ गया है।

गूगल पर घंटों चली हत्या की प्लानिंग

पुलिस के मुताबिक, मुस्कान ने घटना से कई दिन पहले ही इंटरनेट पर सर्च करना शुरू कर दिया था। उसकी सर्च हिस्ट्री में ‘तेजी से मारने वाले जहर’, ‘चाकू से हमला करने के सही तरीके’ और ‘हत्या के बाद बचने के तरीके’ जैसे कई खतरनाक कीवर्ड मिले हैं। इसके अलावा, उसने हत्या से जुड़े कुछ अपराधियों के मामलों की भी स्टडी की थी।

घटना के दिन भी उसने इंटरनेट पर कुछ अहम सर्च किए थे और फिर सौरभ को मिलने बुलाया। इसके बाद उसने उसे बेहद निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस अब इन सवालों की कर रही जांच

  1. क्या मुस्कान ने हत्या की योजना अकेले बनाई या किसी और की भी इसमें भूमिका थी?
  2. इंटरनेट पर मिली जानकारी को उसने कैसे अंजाम दिया?
  3. क्या हत्या के बाद बचने के लिए भी उसने इंटरनेट से ट्रिक्स सीखी थीं?

हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि मुस्कान ने खुद ही हत्या का फैसला लिया या किसी और ने उसे उकसाया? क्या यह कोई सोची-समझी साजिश थी या किसी विवाद का नतीजा?

फिलहाल, पुलिस ने मुस्कान का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल्स व चैट हिस्ट्री की गहराई से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी खुलासे जल्द हो सकते हैं।


Next Story