- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut : बेटी का...
उत्तर प्रदेश
Meerut : बेटी का अपहरण, विरोध करने पर आरोपी ने मां पर किया हमला
Sarita
9 Jan 2026 6:30 AM IST

x
Meerut मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति ने एक महिला के सामने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया और विरोध करने पर महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक महिला का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, जिले के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में महिला अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ सुबह करीब आठ बजे खेत में गन्ने की छिलाई के लिए जा रही थी, तभी गांव के ही एक युवक पारस ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता करने लगा।
महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए फरसे से उसके सिर पर वार कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पारस गांव में ही एक चिकित्सक के यहां सहायक के तौर पर काम करता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों के घरों के बीच करीब एक किलोमीटर की दूरी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsMeerutबेटीअपहरणमांहमलाMeerutdaughterkidnappingmotherattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





