- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: अपराधियों ने...
उत्तर प्रदेश
Meerut: अपराधियों ने मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या
Sarita
28 Jun 2025 9:39 AM IST

x
Meerut मेरठ: मुंडाली थाना क्षेत्र के जिसौरा गांव में शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक के चेहरे और माथे पर गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रात में ही एसपी ग्रामीण और सीओ किठौर मौके पर पहुंच गए। जिसौरा निवासी 32 वर्षीय माहिर पुत्र तहसीम गांव में मेडिकल स्टोर चलाता था। रात करीब 12 बजे मेडिकल स्टोर बंद कर माहिर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने रास्ता रोक लिया और माहिर के माथे पर गोली मार दी।
चेहरे पर दूसरी गोली मारने के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, माहिर की मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई। एसपी ग्रामीण डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, सीओ किठौर प्रमोद सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया। देर रात तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका था।
TagsMeerutमेडिकल स्टोरसंचालकहत्या Meerutmedical storeoperatormurder जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





