- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut : कार ने स्कूटर...
उत्तर प्रदेश
Meerut : कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 'देख नहीं पाते' कहने पर सीने में घोंपा चाकू
Sarita
18 Jun 2025 7:46 AM IST

x
Meerut मेरठ: पांडवनगर में सोमवार रात बिना नंबर प्लेट की कार सवार व्यक्ति ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दलप्रीत सिंह ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके सीने में चाकू घोंप दिया। बीच-बचाव करने आए भाजपा पार्षद संजय सैनी के भाई राजीव सैनी पर भी हमला कर दिया। राजीव की अंगुली कट गई। चीख-पुकार सुनकर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को दलप्रीत की हालत गंभीर बनी रही।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पांडवनगर-ए ब्लॉक निवासी देव अरोड़ा ने पांडवनगर एफ ब्लॉक में घर के सामने खड़ी पार्षद की स्कूटी में अपनी कार से टक्कर मार दी। वहां खड़े पड़ोसी दलप्रीत सिंह ने कार चला रहे देव अरोड़ा से कहा, तुम्हें दिखाई नहीं दे रहा? शराब पीकर गाड़ी चला रहे हो क्या? इस पर देव अपनी कार से उतरा और दलप्रीत के सीने में चाकू घोंप दिया।
पार्षद के भाई राजीव सिंह सैनी दौड़कर वहां पहुंचे। देव को रोका गया तो उसने राजीव पर भी चाकू से हमला कर दिया। राजीव के बाएं हाथ की एक उंगली कट गई। सूचना मिलते ही भीड़ जमा हो गई। लोगों ने देव अरोड़ा से चाकू छीन लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी देव को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
TagsMeerutकारस्कूटरटक्करMeerutcarscootercollision जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





