- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: कारोबारी की...

x
Meerut मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक स्पोर्ट्स कारोबारी की लिफ्ट में गर्दन फंसने से मौत हो गई। वह लिफ्ट में जा रहे थे। लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई, जिसके बाद वह लिफ्ट से नीचे देखने लगे। तभी लिफ्ट चल पड़ी और कारोबारी की गर्दन लिफ्ट में फंस गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मृतक की उम्र 62 साल बताई जा रही है। उनकी स्पोर्ट्स का सामान बनाने की फैक्ट्री है।
यह हादसा मेरठ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के देवीनगर से सामने आया है। फैक्ट्री में सामान लाने-ले जाने के लिए लिफ्ट लगी हुई है। स्पोर्ट्स कारोबारी हरविंदर सिंह शनिवार शाम सामान ले जाने के लिए लिफ्ट में ऊपर जा रहे थे। तभी उनके साथ यह हादसा हो गया।फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने हरविंदर के भाई को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद हरविंदर को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
TagsMeerutकारोबारीलिफ्टमौत Meerutbusinessmanliftdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





