- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: रात को सोया था...
उत्तर प्रदेश
Meerut: रात को सोया था बीटेक छात्र, सुबह बिस्तर पर मिला मृत
Renuka Sahu
1 Feb 2025 2:25 AM GMT
x
Meerut मेरठ: देवरिया निवासी निखिल यादव गंगानगर स्थित एक कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार सुबह निखिल ने अपने रूममेट अभय पर हाथ रख दिया था। जैसे ही उसने हाथ हटाया तो निखिल एक तरफ गिर गया। बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र निखिल यादव (17) की बृहस्पतिवार रात एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी नाक से खून निकलता देख डॉक्टर ने बताया कि छात्र की संभवत: हार्ट अटैक से मौत हुई है और करीब चार घंटे पहले हुई है। निखिल यादव को शुक्रवार को परीक्षा देने जाना था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
सीओ सदर ग्रामीण नवीना शुक्ला के मुताबिक मूल रूप से देवरिया के नरायनपुर औराई गांव निवासी निखिल यादव मेरठ के गंगानगर स्थित एक निजी कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह कैंपस के हॉस्टल में रह रहा था। रात में पढ़ाई करने के बाद निखिल और उसका रूममेट अभय सोने चले गए। सुबह निखिल ने अभय पर हाथ रख दिया था। जैसे ही उसे हटाया तो कोई हलचल नहीं हुई। यह देख उन्होंने आसपास के अन्य छात्रों को बुलाया और निखिल को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके नाक और मुंह से खून बह रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की मौत करीब चार घंटे पहले हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव को नोएडा और गुरुग्राम से आए परिजनों को सौंप दिया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। तीन बहनों का इकलौता भाई निखिल का चचेरा भाई शुभम परतापुर के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर वह गंगानगर थाने पहुंचा। उसने बताया कि निखिल के पिता लालमणि यादव सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। घर पर मां रीता और तीन बहनें हैं। शुभम के मुताबिक निखिल तीन बहनों में इकलौता भाई था। पढ़ाई के साथ-साथ निखिल अच्छा एथलीट भी था।
TagsMeerutछात्रमृतMeerutstudentdeadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Renuka Sahu
Next Story