उत्तर प्रदेश

Meerut: ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में हुआ बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे

Sarita
1 April 2025 6:40 AM IST
Meerut: ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में हुआ बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे
x
Meerut मेरठ: मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ. हालात ऐसे हो गए कि सड़क रणक्षेत्र बन गई और दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करते नजर आए. आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात को काबू में किया और 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल मेरठ के देहात क्षेत्र के जानी थाना क्षेत्र के सिविल खास इलाके में नमाज के बाद किसी विवाद को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए|
देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया और मौके पर जमकर पथराव हुआ. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग एक दूसरे से खुद को बचाने के लिए भागने लगे ,आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के बाद 3 लोगों को गिरफ्तार किया है|
इस मामले पर एसपी ग्रामीण राकेश मिश्रा का कहना है कि जानी थाना क्षेत्र के सिविल खास इलाके में रविवार शाम नाजिम और जाहिद नाम के युवकों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी और उसी के चलते सोमवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया. एसपी ग्रामीण राकेश मिश्रा का कहना है कि इस मामले में कुछ लोग घायल हुए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है और आगे की कार्रवाई थाना पुलिस कर रही है|
Next Story