- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut: झगड़े में एक...
उत्तर प्रदेश
Meerut: झगड़े में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
16 Aug 2025 10:05 AM IST

x
Meerut मेरठ: यूपी के मेरठ जिले में रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मेहताब सिनेमा के पास मछेरान में शुक्रवार रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक युवक की दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
मोहल्ला मछेरान में शुक्रवार रात स्वतंत्रता दिवस पर दो पक्ष अलग-अलग डीजे बजा रहे थे। तेज आवाज को लेकर अब्दुल उर्फ यूसुफ का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लात-घूंसे और लोहे की कुर्सियां चलीं। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अब्दुल को घेर लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
TagsMeerutव्यक्तिहत्याजांचपुलिस Meerutpersonmurderinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





