उत्तर प्रदेश

Meerut: तीन मंजिला फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग

Renuka Sahu
11 April 2025 1:38 AM GMT
Meerut: तीन मंजिला फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
x
Meerut मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र के प्रेम विहार में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे तीन मंजिला फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम मालिक और कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। करीब 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दिल्ली रोड पर भीषण जाम लग गया। यह गोदाम रिहायशी इलाके में एक स्कूल के पास बिना अनुमति के बनाया गया था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
फर्नीचर कारोबारी अतुल जैन और अतुल शर्मा का प्रेम विहार में मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल के पास तीन मंजिला गोदाम है। दोनों पार्टनरशिप में फर्नीचर का व्यापार करते हैं। बेसमेंट समेत तीनों मंजिलों पर लकड़ी और प्लास्टिक का फर्नीचर भरा हुआ था। गोदाम में बड़ी संख्या में फोम के गद्दे भी रखे हुए थे। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गोदाम में अतुल जैन, अतुल शर्मा और कुछ कर्मचारी मौजूद थे। तभी अचानक गोदाम में आग लग गई।
अतुल जैन और अतुल शर्मा ने कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्नीचर और फोम के गद्दे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई। इस पर वह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। इससे आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। वे अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। घंटाघर और परतापुर समेत अन्य फायर स्टेशनों से गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं।
प्लास्टिक और लकड़ी के फर्नीचर और फोम के गद्दों की वजह से आग बार-बार भड़क रही थी। दूर से काले धुएं का ऊंचा बादल उठता दिखाई दे रहा था।करीब पांच घंटे में शाम करीब आठ बजे आग पर काबू पाया गया। इसके बाद भी फर्नीचर के अंदर आग काफी देर तक सुलगती रही। अतुल जैन और अतुल शर्मा के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
Next Story