उत्तर प्रदेश

मायावती का बड़ा ऐलान, बसपा देंगी NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन

Sarita
25 Jun 2022 10:36 AM IST
Mayawatis big announcement, BSP will support NDAs presidential candidate Draupadi Murmu
x

फाइल फोटो 

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान किया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन करने का ऐलान किया है. मायावती ने कहा है कि हमने यह फैसला न तो बीजेपी या एनडीए के समर्थन में और न ही विपक्ष के खिलाफ, बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया है. मायवती ने यह भी कहा है कि विपक्ष ने अपना उम्मीदवार घोषित करने को लेकर हमसे कोई सलाह मशवरा नहीं किया.

Next Story