- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mauganj: नदी में डूबे...
उत्तर प्रदेश
Mauganj: नदी में डूबे तीन किशोर, प्रशासन जुटा खोजबीन में
Tara Tandi
18 May 2025 4:18 PM IST

x
Mauganj मऊगंज: जिला मुख्यालय से महज़ एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित बजरंगबली घाट पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. सुबह करीब 9 बजे तीन किशोर नदी में नहाने के लिए गए, लेकिन यह उनकी ज़िंदगी का आख़िरी स्नान बन गया। देखते ही देखते तीनों बच्चे पानी में डूब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई.
डूबने वालों में दो सगे भाई अमन तिवारी (18 वर्ष) और अभय तिवारी (17 वर्ष), पिता अनिल तिवारी निवासी मऊगंज शामिल हैं. तीसरा किशोर, जो उनका रिश्तेदार बताया जा रहा है, लगभग 15 वर्षीय छोटू भी इस हादसे का शिकार हो गया। तीनों सुबह सैर करते हुए घाट की ओर गए थे और वहां नहाने का निर्णय लिया. लेकिन घाट के पास गहराई और तेज बहाव ने उन्हें डुबो दिया.
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. कलेक्टर संजय जैन स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली. पुलिस और होमगार्ड की टीमें तुरंत मौके पर तैनात कर दी गईं. अभी तक एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है.
घाट पर बच्चों के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं, जहां हर आंख नम और दिल स्तब्ध है. कलेक्टर ने सर्च ऑपरेशन को तब तक जारी रखने के निर्देश दिए हैं जब तक सभी शव बरामद नहीं हो जाते.
TagsMauganj नदी डूबे तीन किशोरप्रशासन जुटा खोजबीनThree teenagers drowned in Mauganj riveradministration started searchingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





