- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mau News: गोदाम में...
उत्तर प्रदेश
Mau News: गोदाम में अचानक लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड
Sarita
8 Feb 2025 10:34 AM IST

x
Mau News: मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर स्थित एक गोदाम में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पांच दमकल गाड़ियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद भी शनिवार सुबह आठ बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। इस गोदाम में 18 दिसंबर को भी आग लगी थी।जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर निवासी सैयाम खान गांधीनगर में खान ट्रेडर्स के नाम से गोदाम चलाते हैं।
गोदाम मालिक ने बताया कि शुक्रवार की शाम को प्रतिदिन की तरह गोदाम बंद होने के बाद वह और वहां काम करने वाले लोग घर चले गए।शनिवार की भोर में गोदाम के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने फोन कर गोदाम से धुआं निकलने की सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे और शटर खोला तो देखा कि अंदर आग लगी हुई है। इसकी सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी।बाद में जिला मुख्यालय से दो गाड़ियां, घोसी से एक गाड़ी, मधुबन से एक गाड़ी और आजमगढ़ से दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन अभी भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
पीड़ित गोदाम मालिक सैयाम खान का कहना है कि नुकसान का आंकड़ा अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया है। इससे पहले भी 18 दिसंबर को मेरे गोदाम में भीषण आग लगने से सब कुछ नष्ट हो गया था, इस बीच मैंने हिम्मत जुटाई और काम शुरू किया, लेकिन बीस दिन में दूसरी घटना ने पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है।
TagsMauगोदामआगwarehousefireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





