उत्तर प्रदेश

Mathura : कार के अनियंत्रित होकर पलटने से तीन लोगों की मौके मौत

Sarita
16 March 2025 6:30 AM IST
Mathura  : कार के अनियंत्रित होकर पलटने से तीन लोगों की मौके मौत
x
Mathura मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा की ओर जा रही एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा नौहझील क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 63 के पास हुआ। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि विशम्भरा गांव निवासी अजहरुद्दीन अपनी पत्नी खैरुनिशा, साले अरशद और असरू व जैकब के साथ किसी काम से अपने गांव आए थे।
उन्होंने बताया कि शनिवार शाम जब वे जेवर लौट रहे थे तो उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दो घायलों की हालत गंभीर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी और जैकब व असरू की मौत हो गई जबकि अजहरुद्दीन और अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने किया हंगामा
बता दें कि जब पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजना शुरू किया तो परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शवों को अपने साथ जेवर ले जाना चाहते थे। इस पर पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को सड़क के किनारे कराया और वाहनों का आवागमन सुचारू कराया।
Next Story