उत्तर प्रदेश

Mathura: राधा कुंड में नहाते समय किशोर श्रद्धालु डूबा

Sarita
24 Feb 2025 10:12 AM IST
Mathura: राधा कुंड में नहाते समय किशोर श्रद्धालु डूबा
x
Mathura मथुरा: मथुरा जिले में ब्रज दर्शन करने आए पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी निवासी एक किशोर की रविवार सुबह गोवर्धन क्षेत्र स्थित राधाकुंड में स्नान करते समय डूबकर मौत हो गई। राधाकुंड थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि 17 वर्षीय प्रीतम विश्वास अपने माता-पिता, मामा व अन्य परिजनों के साथ ब्रज दर्शन करने आया था। वे सभी कस्बे की राधानगर कॉलोनी स्थित एक आश्रम में रह रहे थे और चार दिन से प्रतिदिन कुंड में स्नान व ध्यान कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह प्रीतम अपने माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ राधाकुंड में स्नान करने उतरा था, जहां नहाते समय उसके हाथ से जंजीर फिसल गई और वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने किशोर को बचाने का प्रयास किया। बाद में उसका शव बाहर निकाला गया। स्थानीय पंडा समाज ने प्रशासन से राधा व श्याम कुंड के घाटों पर लोहे के पाइप लगाने व गोताखोरों की नियमित नियुक्ति की मांग की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Next Story