- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mathura Road Accident:...
उत्तर प्रदेश
Mathura Road Accident: बाइक सवार दंपत्ति की अज्ञात वाहन से टक्कर, दोनों के सिर के ऊपर से निकला पहिया
Sarita
30 Jun 2025 11:06 AM IST

x
Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पुराने एआरटीओ ऑफिस कट के पास हुआ, जब अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान महावन थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी हरिचंद (52) और उनकी पत्नी ममता (50) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हरिचंद रविवार को अपनी पत्नी ममता को दवा दिलाने के लिए बाइक से गोवर्धन चौराहा स्थित डॉक्टर के पास जा रहे थे।
ममता को थायराइड और घुटने की समस्या थी। हरिचंद राया स्थित एक मिल्क चिलर प्लांट में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे और रविवार को वह छुट्टी लेकर अपनी पत्नी को इलाज के लिए लेकर गए थे। मृतक के भतीजे योगेश ने बताया कि जब उसके चाचा-चाची गांव से निकल रहे थे, तो वह उनसे मिला था। हरिचंद हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि वाहन का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे हेलमेट टूट गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
-हरिचंद के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा मोहित मथुरा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा रोहित और बेटी कुमकुम पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
TagsMathuraदंपत्तिवाहनटक्करसिरऊपरपहिया Mathuracouplevehiclecollisionheadabovewheel जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





