उत्तर प्रदेश

Mathura: होली के दौरान बवाल, 42 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sarita
23 March 2025 9:36 AM IST
Mathura: होली के दौरान बवाल,  42 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
x
Mathura मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में होली के दिन दलितों के एक समूह पर जबरन रंग डालने के आरोप में करीब 42 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक जैत थाना क्षेत्र के बाटी गांव में धुलेंडी (रंगोत्सव) के दिन उस समय झड़प हो गई जब कुछ ऊंची जाति के युवकों ने अनुसूचित जाति के लोगों पर कथित तौर पर जबरन रंग डाल दिया|
मामले में 42 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संदीप कुमार ने बताया कि बाटी गांव की एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को 42 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की. उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस की जांच जारी है|
Next Story