उत्तर प्रदेश

Mathura: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरा यात्री

Sarita
17 Feb 2025 12:27 PM IST
Mathura मथुरा: वृंदावन दर्शन करने आया एक श्रद्धालु जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय भीड़ के धक्का लगने से गिर गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। कानपुर के गिरसी निवासी राजकुमार पुत्र भूरी सिंह ट्रेन से उतरते समय भीड़ के दबाव में गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों ने तत्काल रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी।
घायल राजकुमार ने बताया कि ट्रेन से उतरते समय किसी ने उसे पीछे से धक्का दे दिया, जिससे वह प्लेटफार्म पर गिर गया। इस हादसे में उसके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। उसने बताया कि ट्रेन से गिरने के बाद वह बेहोश हो गया, जिससे उसका मोबाइल और पैसे भी गायब हो गए। जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि ट्रेन से गिरकर घायल होने की जानकारी नहीं है।
Next Story