उत्तर प्रदेश

Mathura News: रेलवे प्लेटफॉर्म पर मृत मिला भिखारी, बैग में मिले इतने रुपए

Sarita
18 Jun 2025 6:29 AM IST
Mathura News:  रेलवे प्लेटफॉर्म पर मृत मिला भिखारी, बैग में मिले इतने रुपए
x

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन पर सोमवार को मृत मिले एक वृद्ध भिखारी के सामान से 91 हजार रुपये से अधिक की नकदी मिली है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार भिखारी की पहचान के प्रयास जारी हैं और पहचान की उम्मीद में दावेदार के इंतजार में शव को कानून के मुताबिक 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी याद राम सिंह ने बताया कि मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर एक भिखारी लावारिस अवस्था में मृत पड़ा मिला। कैंटीन पर काम करने वालों ने बताया कि वह काफी समय से प्लेटफॉर्म पर आने-जाने वाले यात्रियों से भीख मांगकर गुजारा कर रहा था। वह संभवत: कुछ दिनों से बीमार था, जिसके चलते सोमवार को उसकी मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर शिवपाल सिंह ने बताया कि बैग में नोटों के साथ पंजाब नेशनल बैंक की एक पर्ची भी मिली है, जिसके जरिए उसके खाते की पहचान कर उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसमें सिम कार्ड नहीं था।

Next Story