- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mathura: मकान पर गिरी...
उत्तर प्रदेश
Mathura: मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, दीवार और छत में दरार
Tara Tandi
28 Dec 2024 4:23 PM IST

x
Mathura मथुरा : हाईवे क्षेत्र स्थित लाजपत नगर में शुक्रवार की रात एक घर पर आकाशी बिजली गिर गई। आकाशी बिजली गिरने के चलते परिजनों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आकाशी बिजली गिरने के कारण हुई जनहानि नहीं हुई।
शुक्रवार की रात को शहर में करीब तीन घंटे तक बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग अपने घरों में छिप गए। लाजपत नगर निवासी विजय बहादुर के घर पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इससे परिजन में अफरा तफरी मच गई। आकाशीय बिजली गिरने के कारण घर के अंदर सभी विद्युत उपकरण खराब हो गए।
मकान के अंदर बिजली की वायरिंग पूरी तरह से जल गई। मकान स्वामी विजय बहादुर ने बताया के जिस समय आकाशीय बिजली गिरी वह अपने परिवार के साथ बेडरूम में बैठे हुए हैं थे। आकाशीय बिजली छत पर रखी पानी की टंकी पर गिरी इसके कारण मकान की दीवारें भी दरक गई हैं।
TagsMathura मकान गिरीआकाशीय बिजलीदीवार छत दरारMathura house collapsedlightningwall and roof crackedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





