- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mathura : होली से पहले...
उत्तर प्रदेश
Mathura : होली से पहले बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, पैर रखने की जगह नहीं
Sarita
10 March 2025 10:52 AM IST

x
Mathura मथुरा: होली से पहले ही यूपी के मथुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंच रहे हैं. मंदिर में इतनी भीड़ है कि पैर रखने की भी जगह नहीं है. गौरतलब है कि मथुरा-वृंदावन में होली के त्योहार से कुछ दिन पहले ही रंग खेलना शुरू हो जाता है. बांके बिहारी मंदिर में भी खूब होली खेली जा रही है. यही वजह है कि यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. होली का त्योहार भारत के सभी राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है. लेकिन देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से भी बड़ी संख्या में लोग होली मनाने मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं|
होली के दिन यहां इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने की भी जगह नहीं होती. ब्रज में बसंत पंचमी से होली शुरू हो जाती है. मथुरा-वृंदावन की होली 40 दिनों तक चलती है. अगर आप मथुरा-वृंदावन में रंगोत्सव का माहौल देखना चाहते हैं तो होली के दिन जाने की बजाय ब्रज होली उत्सव की शुरुआत के दौरान मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान बना सकते हैं। दरअसल, त्योहार की शुरुआत में आपको होली के दिन की तुलना में काफी कम भीड़ देखने को मिलेगी।
होली के त्योहार के आसपास भीड़ होने के कारण आपको छोटे बच्चों के साथ मथुरा-वृंदावन जाने से बचना चाहिए। ऐसी भीड़ में छोटे बच्चों के साथ जाना आपके और बच्चे दोनों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। बुजुर्गों के साथ होली मनाने के लिए भी मथुरा-वृंदावन जाने से बचना चाहिए। भीड़ के कारण बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
TagsMathuraबांके बिहारीमंदिरभीड़MathuraBanke Biharitemplecrowdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





