उत्तर प्रदेश

Mathura : चलती ट्रेन में तलवारबाजी, युवक घायल

Sarita
3 April 2025 6:47 AM IST
Mathura : चलती ट्रेन में तलवारबाजी, युवक घायल
x
Mathura मथुरा: मथुरा में चलती ट्रेन में सीट को लेकर एक सिख और एमआर का काम करने वाले युवक के बीच बहस हो गई। दरअसल, महाराष्ट्र के नांदेड़ से पंजाब के अमृतसर जा रही सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में आगरा से एमआर का काम करने वाला युवक प्रवीण चढ़ा। इसके बाद सीट पर बैठने को लेकर उसकी कुछ सिखों से बहस हो गई। इस विवाद में उस तरफ के एक सिख ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। तलवारबाजी की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस घटना से ट्रेन के अंदर हड़कंप मच गया।
पुलिस ने क्या दी जानकारी?
पुलिस ने बताया, 'आगरा से जाने वाली ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे जीआरपी ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
Next Story