- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mathura: रंगभरनी...
उत्तर प्रदेश
Mathura: रंगभरनी एकादशी पर ब्रज में भक्तों ने खेली फूलों की होली
Sarita
27 Feb 2026 12:49 PM IST

x
Mathura मथुरा: ब्रज में होली का खुमार अब अपने चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को रंगभरनी एकादशी के पावन अवसर पर कान्हा की नगरी वृंदावन में आस्था का ऐसा सैलाव उमड़ा कि गलियां छोटी पड़ गईं। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सुबह से ही लाखों भक्तों की भारी भीड़ जुटी है। मान्यता है कि इसी दिन से ठाकुर जी विधिवत रूप से अपने भक्तों के साथ होली खेलना शुरू करते हैं।
बांके बिहारी मंदिर के पट खुलते ही पूरा परिसर ‘बांके बिहारी लाल की जय' के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर के सेवायत गोस्वामी समाज द्वारा ठाकुर जी की ओर से भक्तों पर जमकर अबीर-गुलाल और फूलों की वर्षा की गई। भक्त अपने आराध्य के रंग में सराबोर होने के लिए बेताब दिखे। क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या विदेशी मेहमान-हर कोई बस बांके बिहारी की एक झलक पाने और उनके हाथों से बरसने वाले रंग को अपने माथे पर लगाने के लिए लालायित दिखा।
भीड़ के दबाव को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर के अंदर और बाहर श्रद्धालुओं के लिए रेलिंग के माध्यम से दर्शन की व्यवस्था की गई है, ताकि कतारबद्ध होकर लोग सुरक्षित तरीके से दर्शन कर सकें। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जा रही है।
मंदिर के गोस्वामी ने कहा 'आज रंगभरनी एकादशी है और आज से ही ठाकुर जी भक्तों के साथ होली खेलने के लिए गर्भगृह से जगमोहन में विराजमान होते हैं। ठाकुर जी को विशेष केसरिया रंग और फूलों से तैयार रंग अर्पित किया गया है। भक्तों के बीच भारी उत्साह है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है।' वृंदावन के मुख्य रास्तों पर भारी भीड़ है, इसलिए पैदल मार्ग का उपयोग करें।मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वारों का पालन करें। गर्मी और भीड़ को देखते हुए साथ में पानी की बोतल जरूर रखें।
TagsMathuraरंगभरनी एकादशीRangbhari Ekadashi जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





