- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mathura: होली देखने आए...
उत्तर प्रदेश
Mathura: होली देखने आए दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
Sarita
7 March 2025 11:13 AM IST

x
Mathura मथुरा: भरतपुर से मथुरा में ब्रज की होली देखने आए दो दोस्तों को बुधवार रात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि भरतपुर के थाना कुम्हेर के गांव बाबैन निवासी देवेश (21) बुधवार को अपने दोस्त मयंक के साथ ब्रज की होली देखने के लिए घर से निकला था। वे हाईवे थाने के पास भरतपुर कट पर बस से उतर गए और बस्ती क्षेत्र में अपनी बुआ के घर जाने के लिए टेंपो का इंतजार करने लगे।
तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में देवेश की मौत हो गई, जबकि मयंक घायल हो गया। मयंक ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन उसी रात थाने पहुंच गए। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मयंक ने बताया कि वह टेंपो का इंतजार कर रहा था। देवेश के पिता भूपेंद्र ने बताया कि उनका बेटा 12वीं का छात्र था। वह पढ़ाई में काफी होशियार था। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
TagsMathuraहोलीदोस्तोंकारटक्करएकमौत MathuraHolifriendscarcollisiononedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





