उत्तर प्रदेश

Mathura : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका बदमाशों ने की फायरिंग

Sarita
3 March 2025 7:13 AM IST
Mathura : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका बदमाशों ने की  फायरिंग
x
Mathura मथुरा: जिले में इन दिनों दबंगों के हौसले बुलंद हो गए हैं. प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद भी दबंग अपने कारनामों से पीछे नहीं हट रहे हैं. ऐसा ही एक मामला मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन रोड से सामने आया है. यहां सतोहा गांव में सुबह-सुबह गोलियां चलने से ग्रामीण दहशत में आ गए. गांव के ज्यादातर लोग अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे, तभी अचानक सुबह 4 बजे फायरिंग की आवाज सुनाई दी. सुबह-सुबह फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई दरअसल, गांव सतोहा निवासी गीतम सिंह ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह सुबह अपने घर पर सो रहा था|
तभी करीब 4 बजे उसने बंटी, जयदेव व अन्य को गाली-गलौज करते सुना. अचानक उन्होंने घर पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी. घर पर सीधे कई राउंड फायरिंग हुई, जिसके कई निशान दीवार व दरवाजे पर बने हुए हैं. अचानक हुई फायरिंग से घबराए गीतम सिंह ने तुरंत 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले उपद्रवी भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने मौके से कई खाली कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। गीतम सिंह ने पुलिस प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर मथुरा में उपद्रवी लोग खुलेआम इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। मथुरा की जनता इस मुद्दे पर प्रशासन से उम्मीद कर रही है कि मथुरा प्रशासन के अधिकारी ऐसी घटनाओं को रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ें। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस तरह से आतंक फैलाने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।
Next Story