- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mathura:साइबर...
उत्तर प्रदेश
Mathura:साइबर अपराधियों पर एक्शन, 25 हजार का इनामी अरेस्ट
Sarita
23 Dec 2025 9:21 AM IST

x
Mathura:यूपी के मथुरा में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवर्धन पुलिस और एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25,000 रुपये के इनामी अंतरराज्यीय साइबर अपराधी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसओजी मथुरा और थाना गोवर्धन पुलिस की संयुक्त टीम सकरवा बाईपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि वांछित साइबर अपराधी शाहिद अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से गुजरने वाला है। कुछ ही देर बाद जब पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, तो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त शाहिद (26 वर्ष), निवासी देवसेरस, पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। हालांकि, उसका साथी वैरी पुलिस पर गोलियां बरसाते हुए झाड़ियों और अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा। घायल अपराधी को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से अभियुक्त के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अतिरिक्त, उसके पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो चले हुए खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पकड़ा गया अभियुक्त शाहिद एक शातिर अंतरराज्यीय अपराधी है। उस पर मथुरा के विभिन्न थानों (गोवर्धन, बरसाना, छाता, कोसीकलां) के अलावा हरियाणा के भिवानी जनपद में भी धोखाधड़ी (420), हत्या के प्रयास (307), लूट, और एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से साइबर ठगी और अन्य वारदातों में वांछित चल रहा था, जिसके चलते एसएसपी मथुरा ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
TagsMathuraसाइबर अपराधियोंएक्शनMathuracyber criminalsaction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





