- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Maswasi: प्रेम प्रसंग...
उत्तर प्रदेश
Maswasi: प्रेम प्रसंग में पत्नी की चालाकी, चाय में नशा देकर हुई फरार
Tara Tandi
9 April 2025 7:25 PM IST

x
Maswasi मसवासी। चौकी क्षेत्र के मानपुर उत्तरी में तीन बच्चों की मां पति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर से कीमती जेवरात और कुछ नकदी भी साथ ले गई। इस मामले की शिकायत पति ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव मानपुर उत्तरी निवासी नाजिम पुत्र सफदर अली ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर शिकायत की है कि वह पेशे से राजमिस्त्री है। उसके साथ गांव का ही एक युवक मजदूर बतौर काम करता था। युवक का उसके घर आना जाना था जिससे उसकी पत्नी की मुलाकात हो गई। आरोप है कि पत्नी ने धीरे-धीरे रात के समय उसे चाय में नशीला पदार्थ देना शुरू कर दिया। जिससे वह रात के समय बेहोश हो जाता था और पत्नी चुपचाप अपने प्रेमी से मुलाकात करती थी। दो दिन पूर्व ही वह चाय में नशीला पदार्थ देकर प्रेमी के साथ तीन बच्चों को घर छोड़कर फरार हो गई।
सुबह होने पर उसने देखा तो अलमारी खुली हुई थी। अलमारी से जेवरात और 60 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पत्नी को इधर-उधर तलाश किया गया कोई सुराग नहीं मिला। कुछ ग्रामीणों ने उसे बताया कि गांव का ही इमरान महिला को बाइक पर बैठाकर ले गया है और साथ में एक बैग भी था। ग्रामीण ने इस मामले में गांव के ही तीन अन्य लोगों पर भी पत्नी को फरार करने में शामिल होने का शक जाहिर करते हुए मामले की शिकायत की है। बुधवार को ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर सारे घटनाक्रम जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की है।
TagsMaswasi प्रेम प्रसंगपत्नी चालाकीचाय नशा देकर फरारMaswasi love affairwife cunningabsconded after drugging with teaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





