छत्तीसगढ़

जिले की प्रभारी ऋचा शर्मा ने कॉल सेंटर का किया अवलोकन

Shantanu Roy
9 April 2025 7:16 PM IST
जिले की प्रभारी ऋचा शर्मा ने कॉल सेंटर का किया अवलोकन
x
छग
Raipur. रायपुर। जिले की प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने आज जिले के कॉल सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने कॉल सेंटर में आने वाले आम नागरिकों के फोन कॉल और उनकी समस्या के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि कॉल सेंटर 24x7 संचालित रहता है, जिसमें उपस्थित कर्मचारियों द्वारा आम नागरिकों की समस्या सुनी जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित कर दी जाती है। उसके पश्चात संबंधित अधिकारी आवेदक से संपर्क करते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। यही नहीं, कॉल सेंटर में आवेदक से इसका फीडबैक भी लिया जाता है। इस दौरान एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन मौजूद रहे।
Next Story