- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पथराव में कई...
उत्तर प्रदेश
पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, हालात पर काबू पाने में लगी फोर्स
Saba Naaz
23 Jun 2025 12:49 PM IST

x
Agra आगरा : आगरा के फतेहाबाद के गांव मदरा में पुलिस और बिजली विभाग की टीम पर हमले के मामले में 142 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें दो आरोपी नामजद हैं। इनमें से एक को जेल भेजा गया। उधर, पुलिस की दबिश से गांव में दहशत है।
गांव मदरा में बिजली के ग्रुप मीटर लगाने पर ग्रामीणों और बिजली विभाग की टीम के बीच विवाद हुआ था। गांव से गुजर रही दक्षिणांचल की लाइन में कुछ लोगों ने कटिया डाल रखी थी। ग्रामीण ग्रुप मीटर लगाने का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस-पीएसी और बिजली विभाग की टीम पर हमला बोला, पुलिस ने भी लाठियां चलाईं। दोनों पक्ष से कई लोग घायल हुए थे।बाद में ग्रुप मीटर लगाए गए। कटिया को हटाकर जर्जर तारों को ठीक किया गया।
डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र कबीस के प्रभारी अवर अभियंता अजय कुमार सिसौदिया की तहरीर पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है। इसमें अमन और 100 अज्ञात आरोपी हैं। वहीं एक तहरीर टोरंट पाॅवर की तरफ से है। इसे भी केस में शामिल किया है। इससे अब केस में 22 नामजद और 120 अज्ञात आरोपी हैं। एक आरोपी जितेंद्र उर्फ पुल्ला को जेल भेजा गया है। अन्य के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने मुकदमे में निरंजन, अवनीश, सोनू, गजेंद्र, कन्हैया, त्रिलोकी, प्रेमपाल, सन्नी, सुशील, गुरुदीप, पुल्ला, अमन, अनुज, छबीराम, सूरज, उदयभान, जितेंद्र, केशव, अजीत, होशियार, पप्पू, लोकेश को नामजद किया है। पुलिस वायरल वीडियो देख रही है। इनसे आरोपियों की पहचान की जाएगी। गांव की ममता देवी ने आरोप लगाया कि रात में पुलिसकर्मी आए। गाली देने लगे। विरोध पर पीटा, बाइक और घरेलू सामान तोड़ दिए। इससे बच्चे सहम गए। पूरा गांव दहशत में है। राधा देवी ने कहा कि पुलिस ने घरों में घुसकर धमकाया। अभद्र भाषा में बात की। सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी ले गए। पुलिस की दबिश से पूरा गांव खाली हो गया है।
Tagsपथरावपुलिसकर्मीघायलहालातफोर्सstone peltingpolicemaninjuredsituationforceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





