उत्तर प्रदेश

लखनऊ में राजनाथ सिंह, मायावती समेत कई हस्तियों ने दिया वोट…

HARRY
4 May 2023 5:54 PM GMT
लखनऊ में राजनाथ सिंह, मायावती समेत कई हस्तियों ने दिया वोट…
x
सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है।
जनता से रिश्ता | लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उनकी पत्नी सावित्री सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती समेत कई बड़े नेताओं और हस्तियों ने शुक्रवार को नगर निगम चुनाव में मतदान किया। साथ ही लोगों को घर से निकलकर मतदान करने की अपील की।
राजनाथ सिंह गोमतीनगर स्थित के विपुलखण्ड स्थित स्कॉरर होम मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी सावित्री सिंह के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने मतों का इस्तेमाल करना चाहिए। लोग अपने प्रतिनिधि को चुने जिससे शहर की बेहतर सरकार चुनी जा सके।
इसी मतदान केंद्र पर राजनाथ सिंह के बेटों विधायक पंकज सिंह और नीरज सिंह ने भी मतदान किया। पंकज सिंह ने मतदान के बाद कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। नगर निगम चुनाव में भारी जीत दर्ज करने बाद के लखनऊ में विकास की गति को और अधिक रफ्तार मिलेगी। सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ महानगर ब्वायज कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम के 110 वार्डों में अधिकांश पर भारी जीत दर्ज करने जा रही है।
Next Story