- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बाइक से गिरा, ट्रक ने...
उत्तर प्रदेश
बाइक से गिरा, ट्रक ने कुचला तो थम गई Manuuddin की सांसें
Gulabi Jagat
20 May 2025 12:00 AM IST

x
Rajapakad, राजापाकड़/कुशीनगर : पटहेरवा मार्ग पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कुचिया मठिया गांव निवासी मैनुद्दीन (47) की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने घर से दुदही के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में कोरया के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मैनुद्दीन सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक हादसा हो चुका था। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई इस दर्दनाक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
Tagsबाइकट्रककुचलामैनुद्दीन की सांसेंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





