उत्तर प्रदेश

Saharanpur पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता

Ratna Netam
4 July 2026 5:57 PM IST
Saharanpur  पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता
x

Saharanpur सहारनपुर : जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 जिंदा कारतूस और घटना स्थल से 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।जानकारी के अनुसार, दिनांक 02/07/2026 को वादी विशाल पुत्र अनेक सिंह, निवासी ग्राम खेड़ी आशा, थाना देवबंद द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने उस पर और उसके साथियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इस शिकायत के आधार पर थाना देवबंद में मु0अ0सं0-485/26 धारा 191(2)/191(3)/109(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों वांछित अभियुक्तों नीशू पुत्र नाथीराम, पन्नू उर्फ विशेश पुत्र कुलदीप उर्फ भगत और विशु उर्फ रिशू पुत्र जयप्रकाश को देवबंद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 6 जिंदा कारतूस बरामद किए, जबकि घटना स्थल से पहले ही 2 खोखा कारतूस 12 बोर के मिले थे। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की भी बढ़ोतरी की गई है।पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही मामले की आगे जांच जारी है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों का भी पता लगाया जा सके।

Next Story