उत्तर प्रदेश

Police पर attack मामले में बड़ी कार्रवाई

Ratna Netam
27 Jun 2026 6:54 PM IST
Police पर attack मामले में बड़ी कार्रवाई
x
11 आरोपी जेल भेजे गए

Prayagraj प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर ठेगुआ गांव में ताजिया निकालने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इस मामले में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है और अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव निवासी मोहम्मद सलीम अपने घर से ताजिया निकालने की कोशिश कर रहा था। पुलिस चौकी प्रभारी आकाश सचान और अन्य पुलिस कर्मियों ने पहले ही समझाया था कि जुलूस निर्धारित रास्ते से ही निकाला जाए और नियमों का पालन किया जाए।

बताया गया कि 26 जून की रात ताजिया निकालने के दौरान स्कूल की सीढ़ी और दीवार को तोड़ने की कोशिश की गई, जिस पर विवाद बढ़ गया। इससे पहले राजस्व विभाग की टीम ने जांच कर स्पष्ट किया था कि संबंधित सीढ़ी और दीवार सरकारी स्कूल की भूमि पर बनी हुई है, जिसे तोड़ना अवैध है।

इसके बावजूद कुछ लोग जबरन रास्ता निकालने पर अड़े रहे। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें चौकी प्रभारी आकाश सचान घायल हो गए। घायल पुलिस अधिकारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story