उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : छत से गिरने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sarita
15 Aug 2022 11:57 AM IST
Mainpuri: Woman dies after falling from the roof, there is uproar in the family
x

फाइल फोटो 

मैनपुरी में बेवर थाना क्षेत्र के कस्बा नवीगंज में सोमवार को तड़के 42 वर्षीय महिला अपने मकान की छत से नीचे गिर पड़ी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मैनपुरी में बेवर थाना क्षेत्र के कस्बा नवीगंज में सोमवार को तड़के 42 वर्षीय महिला अपने मकान की छत से नीचे गिर पड़ी। नीचे गिरते ही महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर कस्बे के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

कस्बा नवीगंज निवासी हरीबाबू राजपूत की 42 वर्षीय पत्नी नन्ही देवी छत पर सो रही थी। सोमवार की सुबह 4:30 बजे के करीब वह अपने मकान की छत से सोकर उठी औऱ अचानक नीचे आ गिरी। छत के सामने छज्जे पर ग्रिल नहीं लगी थी। महिला नीचे गिरी और मुंह और नाक में गंभीर चोटें आ गईं। इन्हीं चोटों की वजह से उसकी मौत होने की बात कही जा रही है। मृतका का एक पुत्र है वह भी दिव्यांग है। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Next Story